पार्षद गीता देवी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Lucknow

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पार्षद कैंप कार्यालय पर प्रतिरोध अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रेरणास्त्रोत, हमारे प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र अभिवादन अर्पित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता मनोज कुमार धर्मेंद्र रवि कुमार गुप्ता नीतीश विजय अमित विजेता मंजू ममता सिंह कमला देवी शोभा मौर्य अनीता अनूप नीरज गुप्ता वीर सिंह दीनदयाल सुमित नीलम एन डी मिश्रा प्रिया मोर्य सम्मानित क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और मार्गदर्शन से समाज में एकात्मता और अंत्योदय की भावना जागृत हुई। उन्होंने बताया कि पंडित जी के विचारों पर चलकर हम अपने समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा दे सकते हैं। इस पुण्यतिथि पर गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि हम सब मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करें और अपने समाज को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाएं।