दो दिन की गिरावट के बाद फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 2.82 लाख नए मरीज

# ## Health /Sanitation National

(www.arya-tv.com)देश में मंगलवार को 2.82 लाख नए केस मिले हैं। इस दौरान 1.87 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 441 की मौत हुई है। अब देश में 18.25 लाख एक्टिव केस हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। नए केस की बात करें तो दो दिन की गिरावट के बाद इनमें बढ़ोतरी देखी गई है।

इससे पहले 17 जनवरी को 2.38 लाख केस आए थे और इससे भी एक दिन पहले, यानी 16 जनवरी को 2.58 लाख केस आए थे। वहीं, 15 जनवरी को 2.71 लाख नए केस मिले थे।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित : 3,79,01,258
कुल रिकवरी: 3,55,73,358
कुल मौतें: 48,72,02

कोरोना अपडेट्स…

  • देश में ओमिक्रॉन के अब तक 8,961 केस मिले हैं। वहीं, वैक्सीन की करीब 158.88 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।
  • सुप्रीम कोर्ट में पिछले 9 दिनों में संक्रमित जजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। अब तक सुप्रीम कोर्ट के 10 जज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज तीन जजों की बेंच नहीं बैठेगी। कोर्ट के कर्मचारियों में पॉजिटिविटी रेट 30% हो गया है।
  • हिल्स क्वीन शिमला में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान यहां1684 लोगों ने जांच कराई। इनमें 644 यानी 38.25% लोग संक्रमित पाए गए। हमीरपुर, कुल्लू, सोलन और मंडी जिलों में भी संक्रमण दर 20% को पार कर गई है।
  • पिछले 24 घंटों में मुंबई में 28 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, शहर में अब तक कुल 10,666 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए और 127 की मौत हुई है। यहां 1,273 पुलिसकर्मी अभी भी संक्रमित हैं।
  • दिल्ली सरकार अपने सीनियर नर्सिंग अधिकारियों को प्राइवेट अस्पतालों में नोडल अधिकारियों के रुप में तैनात करेगी। इससे कोविड-19 मरीजों के मैनेजमेंट और टीकाकरण की निगरानी भी की जा सकेगी।
  • जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 4,651 नए कोविड मामले सामने आए। यह एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामले 21,677 हैं।
  • 15-18 एज ग्रुप के 50% से अधिक युवाओं को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 50 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशनरी डोज दिया।
  • त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों में 1385 नए कोविड-19 मामले, 492 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज की गई। राज्य में एक्टिव केस 6,491 हैं।
  • असम में पिछले 24 घंटों में 8,072 नए कोविड ​​​​मामले और 16 मौतें दर्ज की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 13% रही है।