लखीमपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, जान लें कहां से आए थे

## Lucknow UP

आर्य टीवी डेस्क। लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर आई है। दूसरे राज्यों से आए 2़6 लोगों की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 04 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पहला पॉजिटिव श्रमिक गुड़गांव से आया है, ग्राम बहादुरपुर विकासखंड बेहजम का निवासी है और वर्तमान में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में क्वॉरेंटाइन है।

दूसरा पॉजिटिव श्रमिक महिला ठाणे महाराष्ट्र से आई है जो नौरंगाबाद लखीमपुर की निवासी है और होम क्वॉरेंटाइन में है।

तीसरा पॉजिटिव प्रवासी नवी मुंबई से आया है जो ग्राम चौरथिया फूलबेहड़ का मूल निवासी है और प्राथमिक विद्यालय में क्वॉरेंटाइन है।

चौथा प्रवासी श्रमिक मुंबई से आया है और विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम सरवा का निवासी है और डायट राजापुर में क्वॉरेंटाइन है।

जिले में अब तक 39 पॉजिटिव केस पाए गए हैं जिनमें 05 पॉजिटिव केस उपचार उपरांत स्वस्थ हो चुके हैं। अतः वर्तमान में जनपद में कुल 34 एक्टिव कोविड पॉजिटिव केस हैं।