21 साल बाद सुपरसाइक्लोन, अंपन पर आ गई ब्रेकिंग खबर

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। अंपन का कहर जारी है। डीजी मौसम विभाग मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि यह अंपन बहुत खतरनाक है। किसी भी एरिया में कोई एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए। इसका कहर भद्रक, बालासोर, मयूरभंज,जाजपुर, कटक, खोरगा, पुरी, जगतसिंहपूर, में होगा।
तटीय इलाकों में जो रह रहे थे उन्हें उपरी इलाकों में ले जाया गया है। कुल 11 लाख लोगों को सकुशल उपरी जगहों पर पहुंचाया गया है।

पश्चिम बंगाल में 19 टीमें एनडीआरएफ की पहुंच गई है।।
3 लाख लोगों को हटाया जा चुका है।
4 टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। 15 टीमें मौके पर डटी हुई हैं।
अंपन को सुपरसाइक्लोन कहा जा रहा है।
21 साल बाद सुपरसाइक्लोन की आहट देखने को मिली थी।
1999 में 20 साल पहले ऐसा तूफान आया था।
करीब 10 हजार लोगों की जान ओडिशा में गई थी।
पश्चिम बंगाल में यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
105 से 180 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल रही हैं।
ओडिशा के भद्रक में भारी बारिश हो रही है।
कोलकाता में बरसात हो रही है हवाएं तेजी से चल रही हैं।