पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर छेड़ी आर्थिक जंग, जानें किस रास्ते से भेजे रहे है जाली नोट

# ## International

(www.arya-tv.com) डीआरआइ टीम ने 42 हजार पांच सौ रुपये के जाली भारतीय नोट के साथ दो तस्करों को पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि चौक के निकट से गिरफ्तार किया है। 85 की संख्या में ये नोट पांच सौ रुपये मूल्य के हैं। दोनों तस्कर सिवान के रहने वाले हैं। इनसे एक बाइक भी जब्त की गई है।

इसी बाइक की सीट में छिपाकर रखे गए थे। नोट हाई क्वालिटी के हैं। विशेषज्ञों की जांच में इसकी छपाई पाकिस्तान में किए जाने की बात सामने आ रही है। जाली नोट नेपाल के वीरगंज से बाइक की सीट में छिपाकर पूर्वी चंपारण के रास्ते सिवान ले जाई जा रही थी। इसकी सटीक सूचना डीआरआइ को मिली थी।

पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि में उसकी डीआरआइ ने घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक से आ रहे दो युवकों को रोका गया। बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। इससे डीआरआइ टीम को आश्चर्य हुआ।

मुजफ्फरपुर में 11.50 व मधुबनी में पकड़े गए थे 13 लाख के जाली नोट

पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के निकट पुलिस की विशेष टीम ने 11.50 लाख रुपये का जाली नोट बरामद किया था। ये 500, 200 व 100 रुपये मूल्य के थे। पुलिस ने जाली नोट के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। इसमें एक स्थानीय व अन्य छपरा के थे। उधर मधुबनी में ही जाली नोट के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 13 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए थे।