- नगर निगम की सेवा और समर्पण के लिए महापौर को बधाई :नीखलेश खरे
नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन के अवसर पर तमाम अधिकारियों,कर्मचारियों और संगठनों ने बधाई दी। इसी अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री निखलेश खरे ने अपनी साथियों के साथ महापौर से मिलकर जन्मदिन की शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व और समर्पण ने शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी दूरदर्शिता और सेवा भावना शहरवासियों व कर्मचारी, समाज के लिए प्रेरणा है। इस विशेष दिन पर सभी उनके स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना करते हैं। जन्मदिन ह खुशी का अवसर है और अधिक वर्षों की सेवा की आशा करते हैं।