आसमान में छाए बादलों ने गर्मी की स्पीड को किया कम, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Prayagraj Zone

प्रयागराज (www.arya-tv.com) प्रयागराज का मौसम दो दिनों से बदल गया है। आसमान में छाए बादलों ने गर्मी की स्‍पीड को रोक दिया है। एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव से फिलहाल लोगों को राहत मिली है।

वरना गर्मी तेजी से बढ़ रही थी। मार्च में ही मई की गर्मी का एहसास हो रहा था। दोपहर में सूर्य की तेज किरणें परेशान करने लगी थीं। हालांकि शनिवार को बूंदाबांदी हुई थी लेकिन आज अभी तक बौछार भी नहीं हुई।

शनिवार से आसमान में छाए हैं बादल

मार्च के तीसरे सप्ताह में जब बदल लौटे तो बारिश के आसार थे, लेकिन हवाओं के संग बदल भी निकल गए। यही हाल दूसरे सप्ताह का भी था। मौसम विभाग ने मौसम के बदलाव का पूर्वानुमान पहले ही कर दिया था। शनिवार से आसमान में बादल छाए हैं। होली से पहले बारिश की संभावना है। अंतिम सप्ताह के मध्य में किरणें तेज होती जाएंगी।

प्रयागराज का तापमान

शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 और न्यूनतम 45 मापी गई। तीन दिन बाद मौसम में उमस भी महसूस किए जाएंगे।

मौसम के जानकार बोले

मौसम विज्ञानी एआर सिद्दीकी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है। आसमान पर बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। कुछ दिनों में बारिश की भी संभावना नजर आ रही है। हालांकि उसके बाद प्रतिदिन अधिकतम अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।