भाजपा को जिताने के लिए नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बैठक की

Lucknow

(www.arya-tv.com)हलवासिया कोर्ट चुनाव कार्यालय में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक को नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्य योजना सुनिश्चित की।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संगठन के तेजतर्रार पदाधिकारियों के साथ लखनऊ के सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्य योजना तैयार की जिसमें उनके द्वारा वार्ड और गांव के सभी प्रत्याशियों के लिए घर घर जाकर आम जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करने को कहा इसके साथ ही जो लोग किसी कारणवश संतुष्ट नहीं हैं उनको भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बता कर अपने पक्ष में वोट करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले का समय प्रत्याशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए प्रत्याशी  आम जनता से वोट करने के लिए जरूर कहे। उन्होंने कहा की गर्मी का समय है इसलिए लोग सुबह ही अपना मताधिकार का प्रयोग कर लें तो बहुत अच्छा होगा।