नगर ​विकास मंत्री ने कोरोना युद्ध में लखनऊ नगर निगम का साथ निभाया—नगर आयुक्त

# ## Health /Sanitation Lucknow UP

मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रावान,डीएम अभिषेक प्रकाश व ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस नवीन अरोड़ा उपस्थित रहे

  • नगर निगम लखनऊ की दी 25 लाख की सहायता
  • 25 लाख ने नगर निगम ने 5 ट्रैक्टर व 5 हजार लीटर का वाटर टैंकर खरीदे
  • सोडियम हाइपोक्लोराइट से किया जायेगा पूरे शहर में छिड़काव
  • मशीन की छिड़काव क्षमता 50 मीटर
  • कोरोना वायरस को समाप्त करने में नगर निगम को एक ह​थियार और मिला
  • 7 अप्रैल को भी 71821 लंच पैकेट वितरित किये गये
  • अन्नद्र ग्रेन बैंक में रामपाल शर्मा ने की 51 हजार की सहायता

(www.arya-tv.com)उ.प्र.के सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन द्वारा अपनी विधायक निधि से नगर निगम लखनऊ को सहयोग करते हुए 25 लाख की सहायता की गयी जिससे 05 ट्रैक्टर (34 एच.पी.)व 5 हजार लीटर का वाटर टैंकर खरीदा गया। इन ट्रैक्टरों का उद्घाटन मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस नवीन अरोड़ा की उपस्थिति में किया गया। ट्रैक्टरों को परिवर्तन चैराहे से हरी झण्डी दिखाकर शहर में रवाना किया गया। इस उद्घाटन में नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी,संयुक्त निदेशक डॉ.अरविन्द राव, सीएफओ महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अ​​धिकारी अशोक सिंह, नगर अभियंता जैदी, जोनल एक लालमणि यादव, राम नगीना त्रिपाठी,नगर स्वाथ्य अधिकारी सुनील रावत उपस्थित रहे।
इस बारे में नगर आयुक्त ने बताया कि इन ट्रैक्टरों से शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जायेगा जिससे कोरोना सहित अन्य वायरस पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों की छिड़काव क्षमता 50 मीटर दूरी की है जिससे आसानी से सभी जगहों पर छिड़काव किया जा सकता है।

7 अप्रैल को भी 71821 लंच पैकेट वितरित किये गये— नगर आयुक्त

कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 71821 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है।

आवारा पशुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था

इसके साथ ही नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं जैसे कुत्ते इत्यादि के लिए भी भोजन तैयार कराकर खिलाया गया। दरासल लॉकडाउन के संकट में आवारा पशुओं को भोजन आदि आसानी से नहीं ​मिल पा रहा है इसलिए नगर निगम द्वारा इन पशुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गयी है।

अन्नदा ग्रेन बैंक के लिए लोग आगे आ रहे,रामपाल शर्मा ने की 51 हजार की सहायता

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है जिसमें आज रामपाल शर्मा, निवासी. राजाजीपुरम द्वारा रु. 51000-00 की चेक प्रदान की गयी।

नगर आयुक्त व सीएफओ ने अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।