अब US के हवाई में दिखा बैलून:50 हजार फीट ऊपर उड़ रहा था

# ## International

(www.arya-tv.com) अमेरिका के हवाई में एक बैलून दिखाई दिया है। यह बैलून होनोलूलू शहर में 50 हजार फीट की ऊंचाई पर देखा गया है। अमेरिकी अधिकारियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

इसके पहले 2 फरवरी को अमेरिका के मोंटाना शहर में एक चीनी स्पाई बैलून नजर आया था। इसे 5 फरवरी को अमेरिकी वायुसेना ने कैरोलिना तट के पास F-22 फाइटर जेट से मार गिराया था।

अमेरिका के मोंटाना में सबसे पहले दिखा था स्पाई बैलून
अमेरिका के मोंटाना शहर में 2 फरवरी को चीनी स्पाई बैलून नजर आया था। यहां एयरफोर्स का स्पेशल बेस है, जहां से इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल ऑपरेट की जाती है। पूरे अमेरिका में ऐसे तीन ही एयरबेस हैं।

5 फरवरी को अमेरिकी वायुसेना ने कैरोलिना तट के पास F-22 फाइटर जेट से इस स्पाई बैलून को मार गिराया था। इस घटना के बाद अमेरिका और चीन में तनाव बहुत तेजी से बढ़ा। चीन ने अमेरिकी के इस कदम पर आपत्ति जताई थी।

3 फ्लाइंग ऑब्जेक्ट भी मार गिराए

  • 13 फरवरी को अमेरिका-कनाडा बॉर्डर के पास दिखा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

13 फरवरी को अमेरिका-कनाडा बॉर्डर के पास एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखा था। अमेरिकी एयर फोर्स ने इसे भी मार गिराया। फ्लाइंग ऑब्जेक्ट ऑक्टागोनल स्ट्रक्चर का था। इसमें से कुछ तार लटक रहे थे। हालांकि, इससे मिलिट्री को किसी तरह का कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कहा- ये जमीन से 20 हजार फीट ऊपर उड़ा रहा था, इसलिए ये सिविल एविएशन के लिए खतरा बन सकता था। इससे कॉमर्शियल फ्लाइट्स को खतरा था।

  • 12 फरवरी को कनाडा में दिखा संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

कनाडा के यूकॉन प्रांत में 12 फरवरी को सिलेंड्रिकल आकार का फ्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखा था। इसे अमेरिकी फाइटर जेट F-22 ने मार गिराया था। कनाडाई फोर्स जल्द ही इसका मलबा बरामद कर जांच के लिए भेजेगी। इससे जुड़ी फोटो, वीडियो या अन्य जानकारी जारी नहीं की गई।

  • 10 फरवरी को अलास्का में दिखा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

10 फरवरी को अमेरिका के अलास्का में एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट दिखाई दिया था। उस वक्त भी अमेरिकी फाइटर जेट ने 40 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखे इस ऑब्जेक्ट को मार गिराया था। इस ऑब्जेक्ट की रफ्तार 64 किमी प्रति घंटे थी। इससे कॉमर्शियल फ्लाइट्स को खतरा था। वहीं, इसके आबादी के ऊपर गिरने की आशंका भी थी।