Raebareli Flood: नैय्या नाले के उफान से गांवों में बाढ़, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

महराजगंज क्षेत्र में नैय्या नाले के उफान से उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह प्रशासनिक अमले के साथ धरातल पर उतरे। शुक्रवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री वितरण के उपरांत राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, एसडीएम चंद्र […]

Continue Reading

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, योगी सरकार का अलर्ट सिस्टम बना जीवनरक्षक

प्रदेश में भारी बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और बाढ़ के बीच योगी सरकार का चेतावनी एवं राहत-बचाव तंत्र लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जुलाई और अगस्त में भेजे गए 591 करोड़ से अधिक अलर्ट मैसेज ने लोगों को समय रहते मौसम और बाढ़ के संभावित खतरे से सतर्क किया। […]

Continue Reading

यूपी ग्रामीण बैंक ने शिक्षकों को दिया खास तोहफा, 1.10 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा मुफ्त; लोन पर भी बड़ी राहत

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (यूपीजीबी) ने शिक्षकों के लिए विशेष वेतन पैकेज लॉन्च किया है। ‘शिक्षक विशेष यूपीजीबी वेतन पैकेज’ के तहत शिक्षकों को 1.10 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना एवं दिव्यांगता बीमा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख रुपये का जीवन बीमा भी मुफ्त मिलेगा। […]

Continue Reading

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर, पांचों गेट सील; इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ढांचे को हटाने की कार्रवाई शनिवार अलसुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले कलेक्ट्रेट परिसर के सभी पांचों प्रवेश द्वार सील कर दिए और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएएफ समेत […]

Continue Reading

लखनऊ में नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 228 किलो माल बरामद; छह गिरफ्तार

नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई चेन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने राजधानी में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। ट्रांसपोर्ट नगर में हुई कार्रवाई में करीब 228 किलोग्राम नशीली दवाएं बरामद की गईं। इनमें 9.60 लाख एल्जोमैक-0.5 (एल्प्राजोलाम) टैबलेट, 1.20 […]

Continue Reading

ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत पर विजिलेंस का शिकंजा, 70.92 लाख की अननुपातिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत की प्रशासनिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील में तैनाती के दौरान खुली जांच के बाद अब विजिलेंस थाना आगरा में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई की खबर आते ही ऊंचाहार तहसील से लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। शासकीय एफआईआर से […]

Continue Reading

Krishna Janmashtami 2026 : आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’, जन्मे कान्हा; कृष्ण भक्ति में डूबा पूरा देश

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व देशभर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। जैसे ही घड़ी की सुई मध्यरात्रि पर पहुंची, मंदिरों में घंटे-घड़ियाल गूंज उठे और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप […]

Continue Reading

बाढ़ से यूपी में बिगड़े हालात! CM योगी आज फर्रुखाबाद में करेंगे हवाई सर्वेक्षण, ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। मंगलवार तक प्रदेश के 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 22 जिलों में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। बारिश के आंकड़ों में मिर्जापुर सबसे आगे रहा, जहां 161 मिलीमीटर बारिश दर्ज […]

Continue Reading

Raebareli News: झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरा युवक… मौत; नगर पंचायत की लापरवाही पर उठे सवाल

छतोह (रायबरेली)। आदर्श नगर पंचायत परशदेपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। वार्ड नंबर 10 में शुक्लाना जूनियर हाईस्कूल के पास झाड़ियों से ढके खुले कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। मृतक की पहचान नगर पंचायत परशदेपुर के मोहल्ला काजी का […]

Continue Reading

सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी

नकली दवाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए की कार्रवाई में सहारनपुर से लखनऊ तक फैले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। लखनऊ में पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद एफएसडीए की टीम ने सहारनपुर में छापा मारकर एक ऐसे ठिकाने का पता लगाया, जहां तहखाने में […]

Continue Reading