Pratapgarh News : पार्सल लेने निकला युवक अगवा, बदमाशों ने मांगी 7 लाख रुपये की फिरौती

घर से पार्सल लेने निकले महेशगंज के युवक को अगवा कर बदमाशों ने सात लाख रुपये फिरौती मांगी है। मामले में एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सर्विलांस और स्वाट टीम छानबीन कर रही है। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ निवासी सुल्तान हुसैन ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया बताया कि उसके भाई […]

Continue Reading

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : रामधनी विंद हाउस अरेस्ट, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने की कडी निंदा

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने की कड़ी निंदा की है। संगठन का आरोप है कि उन्हें आजाद बिंद (दूल्हा हत्याकांड) और सौम्या बिंद की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने से रोकने के लिए नजरबंद किया गया। […]

Continue Reading

Ayodhya Medical College : पूर्व प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की होगी उच्चस्तरीय जांच, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या राजकीय मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार पर लगे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर होगी […]

Continue Reading

निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सातवें तल से गिरे मजदूर, चार घायल

महानगर के विज्ञानपुरी कालोनी में शालीमार गैलेंट के निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल का पाढ़ टूटने से चार मजदूर नीचे गिर गये। हादसे में चारों गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक का पैर टूटा है जबकि दो मजदूरों की हालत […]

Continue Reading

IND vs ZIM 1st T20I : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

हरारे। तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी के बाद 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत […]

Continue Reading

Shahjahanpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के सामने काले कपड़े लहराए, लगे ‘वापस जाओ’ के नारे; 8 पर केस

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के सामने कथित तौर पर काले कपड़े लहराने और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने के मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। काफिले के सामने […]

Continue Reading

फ्लाईओवर निर्माण शुरू, कल से बदलेगी यातायात व्यवस्था

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके कारण 25 जुलाई से अगले आदेश तक इस क्षेत्र में अस्थायी यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की […]

Continue Reading

नौकरी का झांसा दे खाता खुलवा करोड़ों ठगने वाले तीन गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हजरतगंज पुलिस ने किया है। गुरुवार को इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर खाते खुलवाते थे। इसके बाद खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल नंबर अपने पास रख […]

Continue Reading

KGMU : कुलपति पर नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप,टेंडर नवीनीकरण का विवाद गहराया

केजीएमयू प्रशासन पर करोड़ों रुपये के टेंडर नवीनीकरण को लेकर लगे आरोपों का विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद पर सेवा अनुबंध समाप्त होने के बाद, बिना नया टेंडर निकाले उसी संस्था के पक्ष में अनुबंध का नवीनीकरण करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर शासन के पत्र और विधान […]

Continue Reading

NEET पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को INDIA गठबंधन के सांसदों ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी बोले- छात्रों के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को NEET पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि देने […]

Continue Reading