जंतर-मंतर पर CAA-NRC के खिलाफ हल्लाबोल, भारत बंद का ऐलान

# ## National

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजनशिप के मसले पर पिछले करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं ने सड़क जाम कर रखी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई संगठनों द्वारा हर रोज प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को भी कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है, इसके अलावा शाहीन बाग पर भी आज विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

कहां क्या हो रहा है
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है।
मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन रोकी।
CAA, NRC के खिलाफ केरल की विधानसभा में प्रदर्शन हो रहा है। UDF के विधायक यहां गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।