ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने ही भाई को किया शाही परिवार की जिम्मेदारियों से बेदखल

International

(www.arya-tv.com) ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस एंड्रयू को शाही परिवार की जिम्मेदारियों से अब बेदखल कर दिया जाएगा। सेक्स सकैंडल में फंसने के बाद किंग चार्ल्स की तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद उनको बकिंघम महल से निकाल दिया जाएगा। वो कभी शाही परिवार के किसी पद पर नहीं रह पाएंगे। बता दें कि वह किंग चार्ल्स के भाई हैं।

जानकारी के ​अनुसार, इस के बाद प्रिंस एंड्रयू को बकिंघम पैलेस में किसी भी कीमत पर दोबारा नहीं घुसने दिया जाएगा। वो अब शाही परिवार का हिस्सा नहीं बल्कि एक आम इंसान होंगे। इस महीने किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू से उनकी सिक्योरिटी भी छीन ली थी।

नहीं पहनने दिया गया था मिलिट्री युनिफॉर्म
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू को अपनी मां क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में मिलिट्री युनिफॉर्म पहनने से रोक दिया गया था। इसके अलावा उनसे सभी मिलिट्री और शाही टाइटल छीन लिए गए हैं। उन्हें शाही परिवार के लोगों को मिलने वाले 29 करोड़ रुपए भी नहीं दिए जाएंगे। दरअसल पद के मुताबिक एक तय रकम ब्रिटेन के रॉयल परिवार को अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए हर साल दी जाती है।