Tuesday, February 24, 2026

देश के नंबर वन प्रोफेशनल बाॅॅक्सर बने आगरा के ब्रजेश मीणा, जानिए क्या है खसियत

Agra Zone

आगरा (www.arya-tv.com) ताजनगरी के ब्रजेश मीणा देश के नंबर वन प्रोफेशनल बाक्सर बन गए हैं। पिछले दिनों मिस्र के हमजा उमर को हराकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वो पहली बार रैंकिंग में टाप पर पहुंचे हैं। ब्रजेश ने 12 में से 10 फाइट विरोधी खिलाड़ियों को नाक आउट कर जीती हैं, जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

पिछले शुक्रवार को मिस्र के काहिरा में मिस्र प्रोफेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर मिडिल वेट (76 किग्रा) में ताजनगरी के ब्रजेश मीणा ने मिस्र के हमजा उमर को हराकर अरब मिडिल ईस्ट बेल्ट जीती थी। 12 राउंड की प्रोफेशनल बाक्सिंग फाइट के तीसरे राउंड में ब्रजेश ने हमजा उमर को नाक आउट कर दिया था। इस फाइट के बाद भारतीय प्रोफेशनल बाक्सर की रैंकिंग अपडेट हुई है।

इसमें ब्रजेश मीणा देश के नंबर वन प्रोफेशनल बाक्स बन गए हैं। दूसरे नंबर पर सुखदीप सिंह भट्टी और तीसरे नंबर पर विजेंद्र सिंह हैं। कोरोना काल की वजह से वर्ष 2020 में कोई प्रोफेशनल फाइट नहीं हुई थी। ब्रजेश इससे पूर्व तीन बार वर्ष 2016, 2018, 2019 में एशिया चैंपियन रह चुके हैं। ब्रजेश आगरा कैंट स्टेशन पर चीफ कैरिज एंड ट्रेन के पद पर कार्यरत हैं। वो 10 बार राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। नेशनल व फेडरेशन कप में उन्होंने मेडल जीते हैं।