ब्राह्मण परिवार की कैंट विधानसभा में वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक संपन्न

Lucknow

ब्राह्मण परिवार कैंट विधानसभा के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों के साथ विशेष बैठक महासचिव के निवास ओम नगर आलमबाग संपन्न हुई। इस आवश्यक बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण परिवार शिव शंकर अवस्थी, सचिव राम केवल मिश्रा,केंद्रीय पदाधिकारी योगेश दुबे, जितेंद्र तिवारी, आलोक तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिम विधानसभा एवं अजय शुक्ला संगठन मंत्री पश्चिम विधानसभा विशेष रुप से उपस्थित रहे।

कैंट विधानसभा की ओर से संरक्षक रामजी पांडेय, अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कान्त शुक्ल, विनोद कुमार दुबे, दीप नारायण पाठक,उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला गोपाल कृष्ण शुक्ला, महासचिव पंकज पाठक,संगठन मंत्री शेषमणि पांडेय, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश दुबे, प्रचार मंत्री कुलदीप बाजपेई,कालिका प्रसाद शर्मा, सचिन कुमार तिवारी,वार्ड अध्यक्ष दीपक मिश्रा चित्रगुप्त नगर, रजनीश कुमार मिश्रा गुरु गोविंद सिंह,रितेन्द्र नाथ मिश्रा कुंज बिहारी नगर, पवन कुमार शर्मा गीतापल्ली के साथ अन्य वार्डो से आये राजेंद्र तिवारी, महेश चंद्र मिश्रा मातृ शक्ति के रूप में दीदी रजनी मिश्रा उपस्थित हुई।