प्रत्येक वार्ड का बूथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े : भाजपा नगर इकाई

Lucknow
  • प्रत्येक वार्ड का बूथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े : भाजपा नगर इकाई

(www.arya-tv.com)भाजपा नगर की इकाई द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन पुरनिया कार्यालय पर किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री/ सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ला,नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और महामंत्री पुष्कर शुक्ला , त्रिलोकी सिंह उपस्थित रहे। संगोष्ठी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वार्ड के प्रत्येक बूथ को संचार के माध्यम से जोड़ने पर बल दिया। पुष्कर शुक्ला ने कहा कि आज सूचना क्रांति के युग में सभी लोग जहां मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं तो हमें इसके लाभ जो समझना होगा। भाजपा द्वारा अपने बूथ को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन ऐप उपलब्ध कराया गया है इस ऐप के माध्यम से हमारे सारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे से 24 घंटे संपर्क में रहेंगे। इस तरीके से जो भी सूचनांए फोन करके बतानी पड़ती थी उसको तुरंत ही इसके माध्यम से पहुंचाया जा सकता है। महानगर बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में लखनऊ प्रभारी, प्रदेश महामंत्री/ सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर पदाधिकारी, महानगर मोर्चों के अध्यक्ष, महानगर आई टी, सोशल मीडिया, डाटा प्रबंधन के संयोजक, सह संयोजक,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल समन्वयक उपस्थित रहे।