लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ–सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं व्हील चेयर दान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ–सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान के 25 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, सेवा भारती के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए संस्थान को 10 व्हील चेयर दान की गईं।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में संस्थान के सीएमएस प्रो. विजेंद्र, एमएस डॉ. वरुण विजय, डीन डॉ. प्रमोद गुप्ता और कार्यकारी कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा भारती एवं सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से संगठन महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय, संरक्षक प्रदीप सिंह, अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सचिव आनंद पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, विनय प्रकाश तिवारी, शशांक मिश्र, मनीष पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, विक्की मिश्र, दिनेश कपूर, अमित मिश्र, शिव पाण्डेय, निखिल सिंघल एवं डॉ. रामचंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम और सेवा भारती के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
