भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हनुमान कप 2023 का आरंभ किया

Game Lucknow
  • भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने हनुमान कप 2023 का आरंभ किया

गोमती नगर स्थित वीर शिवाजी स्टेडियम में एक दिवसीय हनुमान कप 2023 का आरंभ किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। इसके साथ ही एमएलसी इं.अवनीश कुमार सिंह, सूडा के डायरेक्टर अनिल पाठक, अभिषेक परासर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि हमारे देश में खेलों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है इस तरह की आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता रहता है इसलिए खेल के प्रतिसम्मान की भावना से कार्य करना चाहिए जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बना रहे और वह अपने राज्य और अपने देश के लिए सदा ईमानदारी के साथ खेलते रहे।

इसके बाद संगठन महामंत्री ने मैदान में जाकर प्रत्येक खिलाड़ी से परिचय लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम संयोजन में अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह और महामंत्री गौरव अवस्थी ने किया। हाकी देखने के​ लिए आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज के छात्रों के साथ शहर के विभिन्न कालेजों ने दर्शक रूप में हिस्सा लिया।