भाजपा महानगर ने नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया

Lucknow

लखनऊ नगर निगम में जीत कर आये नव निर्वाचित पार्षदों और महापौर का सम्मान भाजपा महानगर इकाई द्वारा किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक डॉ० नीरज बोरा, विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला, कार्यक्रम आयोजक नीरज सिंह, रक्षामंत्री ओएसडी के.पी.सिंह के साथ उपस्थित रहकर प्रचंड जीत के लिए सभी को बधाई दी और कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, विद्यावती 3 के मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा,वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुधाकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।