भाजपा दक्षिण मंडल 2 ने मनोनीत पदाधिकारियों का प्रस्ताव भेजा

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण द्वितीय मंडल 2 में वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा नयी कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत नामित पार्षद सबरजीत सिंह के कार्यालय पर उत्साह के साथ किया गया। ज्ञात हो कि मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा के संस्तुति पर नगर ईकाई द्वारा कुछ पदाधिकारियों को नये दायित्व दिये गये हैं जिसको लेकर वर्ममान पदाधिकारियों ने परिचय कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सरोजननी नगर दक्षिण मंडल 2 के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नये दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं का हर्ष के साथ स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि नये पदाधिकारियों के आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।पदाधिकारियों का प्रस्ताव भेजा गया है। बैठक में मनोनीत राजेश सिंह को मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा पवन चड्ढा मंडल उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सनी सिंह धमीजा को नामित किए जाने पर सभी ने खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में पार्षद सबरजीत सिंह,विद्यावती द्वितीय के पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, नगर पदाधिकारी हेमंत पांडे, युवा नेता संजय पाण्डेय ,मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा त्रिवेदी, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती सुनीता लांबा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीता दीक्षित, महिला पदाधिकारी श्रीमती अमृता वर्मा, सेक्टर संयोजक श्रीमती बबली त्रिवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश शुक्ला उपस्थित रहे ।