जितिन प्रसाद के साथ भाजपा नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने लोकार्पण स्थल का निरीक्षण किया

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और केन्द्रीय रक्षामंत्री द्वारा लखनऊ के विकास को ध्यान में रखते हुए कई प्रोजक्ट पर कार्य किया है जिसमें मुख्य रूप से कई फ्लाईओवरों के निर्माण शामिल हैं। इसी कड़ी में शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट तक एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं नगराम रेलवे ऊपरी गामी सेतु तथा राजाजीपुरम में रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय की तरफ फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होना सुनिश्चित हुआ है। इसी कार्यक्रम से पहले लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने साथ में निरीक्षण किया जिसमें कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सरोजनीनगर के मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा,दीप गुप्ता संयोजक सोशल मीडिया उपस्थित रहे।

  • 3 बजे लोकार्पण होगा

जनपद लखनऊ में शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट तक एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं नगराम रेलवे ऊपरी गामी सेतु तथा राजाजीपुरम में रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय की तरफ फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 3 बजे किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, राज्य के लोक निर्माण के मंत्री बृजेश सिंह, सरोजनी नगर के विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा उपस्थित रहेंगे, नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला उपस्थित रहेंगे।