ब्राह्मण परिवार द्वारा मनाई गई मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेई की जयंती

Lucknow

(www.arya-tv.com) ब्राह्मण परिवार लखनऊ द्वारा भारत रत्न महापुरुषों “पंडित मदन मोहन मालवीय” एवं “पंडित अटल बिहारी बाजपेई” के जयंती के शुभ अवसर पर 25 दिसंबर यानी की रविवार को दोपहर 2:00 से उत्तम लॉन, कृष्णा नगर, कानपुर रोड पर एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने की। इस अवसर पर सम्मानित दिवाकर त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि यशस्वी रक्षा मंत्री सुरेश चंद्र अवस्थी, पूर्व महापौर अरविंद त्रिपाठी(गुड्डू त्रिपाठी), पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रमोद शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष कैंटोनमेंट बोर्ड आनंद मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अवध बार कर्नल दयाशंकर दुबे और पार्षद गीता अवस्थी कार्यक्रम में मौजूद रही।

इस अवसर पर तमाम गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व और वर्तमान पार्षदों और ब्राह्मण परिवार के कर्मठ पदाधिकारियों का सम्मानित अध्यक्ष द्वारा स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सत्येंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष कैंट विधानसभा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्राह्मण परिवार के महासचिव रामकेवल मिश्र, कोषाध्यक्ष योगेश दुबे, संगठन मंत्री अरविंद मिश्रा, डॉक्टर भानु पांडे, सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, कृष्ण कांत शुक्ला, पंकज पाठक, अजय बाजपेई और शेषमणि पांडेय के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।