सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा लेंगे ये पॉपुलर सेलेब्स

##

(www.arya-tv.c0m)टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 का प्रीमियर 2 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस सीजन की टैगलाइन संकट इन जंगल है जिसके चलते मेकर्स ने पेंच के जंगल कैंप में शो का लॉन्च इवेंट रखा था। इस इवेंट में देवोलीना भट्टाचार्या और आरती सिंह शामिल हुई थीं जिन्होंने शो में हिस्सा लेने वाले 4 सदस्यों उमर रियाज, डोनल बिष्ट, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी के नाम कन्फर्म कर दिए हैं। इसके अलावा भी शो में जाने वाले सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

रितेश (राखी सावंत के पति)

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के बाद अब उनके पति रितेश भी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं। राखी ने 28 जुलाई 2019 में एनआरआई रितेश से शादी की थी, हालांकि उन्होंने अब तक पति की फोटो नहीं दिखाई है। कई लोगों ने तो ये तक कह दिया था कि राखी ने शादी का ड्रामा किया है। ऐसे में रितेश को देखना हर किसी के लिए बेहद एक्साइटिंग होने वाला है। एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने पति का चेहरा ना दिखाने पर कहा था कि उनकी शादी कुछ परेशानियों में हुई थी। कुछ लोग राखी को किडनैप करना चाहते थे जिन्हें बचाने के लिए रितेश ने उनसे शादी कर ली थी।

अफसाना खान

पॉपुलर गाने तितलियां वरगा की सिंगर अफसाना खान इस सीजन में हिस्सा ले रही हैं। तितलियां वरगा द्वारा कई रिकॉर्ड तोड़े जाने पर अफसाना चर्चा में आई थीं। इनसे पहले भी शहनाज गिल, नेहा भसीन, मिलिंद गाबा जैसे कई सिंगर शो में एंट्री ले चुके हैं।

विशाल कोटियान

अकबर का बल बीरबल शो से फेम हासिल करने वाले विशाल कोटियान रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। इस शो में विशाल ने बीरबल का रोल प्ले किया था। इसके अलावा विशाल विघ्नहर्ता गणेश शो से पारस छाबड़ा को भी रिप्लेस कर चुके हैं। पारस ने बिग बॉस 13 के लिए शो क्विट किया था जिसके बाद विशाल ने उनकी जगह ली थी।

नेहा मारदा

बालिका वधु शो से फेम हासिल करने वालीं और क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी, डोली अरमानों की जैसे शो का हिस्सा रहीं नेहा मारदा रियलिटी शो में हिस्सा लेंगीं। नेहा बिग बॉस ओटीटी में पार्टिसिपेट करने वाली थीं, हालांकि किसी कारण अब वो बिग बॉस में नजर आएंगी।