लोकसभा 2024 के पहले संघ में बड़ा बदलाव

Lucknow National

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सालाना बैठक में संघ की उत्तर प्रदेश इकाई में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। सर कार्यवाह दत्तात्रय होसबोले का केंद्र लखनऊ से बदलकर अब दिल्ली कर दिया गया है। कुछ अन्य बड़े बदलाव भी किए गए हैं, 

जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा 2024-27 के कार्यकाल हेतु छह सह सरकार्यवाह नियुक्त किए गए हैं। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. कृष्ण गोपाल ,मुकुंद, अरुण कुमार, ⁠रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये, आलोक कुमार हैं। नवीन दायित्व में
क्षेत्र संघचालक कृष्ण मोहन ( पूर्व प्रांत संघचालक अवध प्रांत),सह सरकार्यवाह आलोक (पूर्व अ.भा. सह प्रचार प्रमुख), सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव ( पूर्व प्रांत कार्यवाह कानपुर प्रांत), प्रांत कार्यवाह रामकेश कानपुर प्रांत, प्रान्त संघचालक अवध प्रांत श्रवण सिंह (पूर्व विभाग संघचालक सीतापुर विभाग), प्रान्त प्रचारक काशी प्रांत रमेश ( पूर्व सह प्रान्त प्रचारक कानपुर प्रांत), प्रान्त प्रचारक गोरक्ष प्रांत रमेश ( पूर्व प्रांत प्रचारक काशी प्रांत),सह प्रान्त प्रचारक कानपुर प्रांत मुनीश (पूर्व सह प्रांत प्रचारक काशी प्रांत), क्षेत्र पर्यावरण संयोजक अजय, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ( पूर्व प्रान्त प्रचारक गोरक्ष प्रांत),क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर,अ.भा.गौसेवा प्रमुख नवल किशोर ,अ.भा. सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक (केन्द्र जयपुर)दिया गया है।