भूपेन्द्र यादव ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया

Lucknow
  • भूपेन्द्र यादव ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में संबोधित किया

लखनऊ। भाजपा लखनऊ इकाई द्वारा विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होती है, राजनीति सरकार चलाने के लिए होती है, केवल सरकार बनाने वाले लोग वोट बैंक बनाते हैं और पांच साल बाद चले जाते हैं और वापस वोट बैंक के उधेड़बुन में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा करने से सरकारें नहीं चला करतीं और लोगों का भला नहीं होता, इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज केंद्र में मुख्य रूप से ध्यान खींचने वाली पार्टी बनी है, राजनीतिक धुरी वाली पार्टी है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है आज दुनिया में भारत की शक्तिशाली देशों के रूप में चर्चा होती है और विश्व के शीर्ष 5 देशों में शामिल हो चुका है।

महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 वित्त वर्ष तक भारत को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी इस लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी एक ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण सक्सेना प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव, रामअवतार कनौजिया, विधायक आशुतोष टंडन डॉ नीरज बोरा, एमएलसी सुभाष यदुवंश, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य मंत्रियों का अंग वस्त्र व पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित डॉक्टर, इंजीनियर ,शिक्षक वकील, सेनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी द्वारा किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *