तो क्या MLA की बेटी को भगाकर ले जाने वाला फ्राडिया है!

# ## Lucknow UP
Suyash Mishra
Suyash Mishra

Lucknow. बरेली से विधायक पप्पू भरतोल की बेटी के आरोपों का राजीव राणा ने खंडन किया है। शुक्रवार को राजीव ने मीडिया को बताया कि ये आरोप सरासर झूठा है। आशीष इंटरप्राइजेज के नाम से मेरी फर्म हैं मेरे आॅफिस में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कोई भी आकर देख सकता है मैं जब से यह घटना हुई है रोज आॅफिस में आकर बैठ रहा हूं।

राजीव ने कहा कि ये साक्षी नहीं बोल रही है, बल्कि उसके साथ मौजूद वह लड़का अजितेश कुमार (अभी) उससे बोलने के लिए कह रहा है। राजीव ने बताया कि अभी एक नंबर का फ्राड लड़का है। उसने कई लोगों के पैसे हजम किए हैं। लोग उससे तगादा करते थे। उसने मेरे भी रुपए नहीं दिए हैं। लड़की पूरी तरह बालिग है फिर भी वह उसे कैसे बहकाकर ले गया यह समझ नहीं आ रहा है।

पत्रकार ने जब राजीव से पूछा कि साक्षी ने सिर्फ उनका ही नाम क्यों लिया? इस पर राजीव ने कहा कि इससे एक तीर से दो शिकार हो जाएंगे। उसके पैसे छूट जाएंगे।

क्या लड़का हरिजन है इसलिए विधायक जी गुस्सा हैं?
इस सवाल पर राजीव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हमारे विधायक जी कभी भी जाति धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करते हैं। उनके दफ्तर में आप कभी भी आइए आपको हर जाति और धर्म के लोग एक साथ बैठे मिलेंगे। विधायक जी सबको समान रूप से देखने वाले व्यक्ति हैं।

YouTube player

राजीव ने बताया कि ये लड़का आरोप लगा रहा है कि वह दलित है इसलिए उससे नफरत की जारी है। जबकि ये लड़का कई बार मुझे खुद विधायक जी के घर पर खाना खाता मिला है। ये अक्सर उनके घर आता जाता था।

राजीव ने कहा कि बेटी साक्षी के जाने के बाद हमने या विधायक जी ने कहीं भी उसे नहीं ढूंढ़ा है। ये सब अफवाह है। इसके साथ राजीव ने यह भी कहा कि विधायक जी जाति पाति में भेद भाव नहीं करते। अगर उनकी बेटी साक्षी ने कभी भी उनसे यह बात शेयर की होती तो निश्चित तौर पर वह मान जाते। लेकिन साक्षी ने ऐसा नहीं किया। अगर कोई भी बेटी घर छोड़कर जाती है तो मां बाप को फिकर होती है।

आपको बता दें कि विधायक पप्पू भरतोल की बेटी ने 4 जुलाई को भागकर एक दलित लड़के से प्रेम विवाह किया है। इसके बाद दो दिन पहले बेटी का सोशल मीडिया पर यह कहते हुए वीडियो आया कि उसके पिता उसे मार डालना चाहते हैं। उसने राजीव का भी नाम लिया था।