UP में अब चलेगी लू , झांसी पारा 45°C के पार:कानपुर में बादल छाए

# ## Environment UP

(www.arya-tv.com) UP में हीटवेव का पूर्वानुमान दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिन तक लू चलेगी। झुलसा देने वाली धूप का सामना करना होगा। वहीं सोमवार सुबह कानपुर में काले घने बादल छाए। अनुमान है कि हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने सुल्तानपुर, अमेठी और प्रतापगढ़ में भी बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान दिया है।

पूर्वानुमान है कि 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल बांग्लादेश से टकराए चक्रवाती तूफान मोचा का असर भारत पर नहीं दिख रहा है।

  • पहले 24 घंटे का पूर्वानुमान

अब 3 दिन तक बढ़ेगा तापमान
लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले 3 दिन तक तापमान और बढ़ेगा। लखनऊ का तापमान 40°C पार कर जाएगा। गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। अगले 3 दिनों में कहीं पर भी कोई बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा। साथ ही बताया कि लखनऊ का अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 23°C सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

मोचा का असर पड़ा, तो छाएंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। चक्रवाती तूफान मोचा का असर उत्तर प्रदेश में दिख सकता है। राज्य के कुछ शहरों में बारिश होने की संभावना बन सकती है। अब अगर पूरे स्टेट के तापमान की बात करें, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश का तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।मोचा का असर पड़ा, तो छाएंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। चक्रवाती तूफान मोचा का असर उत्तर प्रदेश में दिख सकता है। राज्य के कुछ शहरों में बारिश होने की संभावना बन सकती है। अब अगर पूरे स्टेट के तापमान की बात करें, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश का तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।