स्वर कोकिला लता मंगेशकर को आर्यकुल कॉलेज ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, नम आंखों से डॉ. सशक्त सिंह ने जताया शोक

# ## Lucknow UP

(www.arya-tv.com) बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। आर्यकुल कॉलेज में शोक सभा को आयोजित कर शिक्षक, स्टाफ, और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

डॉ. सशक्त सिंह ने नम आंखों से दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश ने अपनी सरस्वती को खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि लता जी की आवाज ही उनकी पहचान है। लता जी हमेशा ही अच्छे कामों के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रही हैं। भारतीय संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है।

बता दें, जनवरी में लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली थी और उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा था। लेकिन शनिवार को लता मंगेशकर की स्थिति बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। आखिरकार स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने जिन्दगी से हार कर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।