मलाइका अरोड़ा के 48वें जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की फोटो, अभिनेता को KISS करती नजर आईं बर्थडे गर्ल

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है। मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पूरी फिल्म इंडस्ट्री से मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विशेज मिल रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा को एक ऐसे शख्स ने बर्थडे विश किया है जिसकी शुभकामनाओं से मलाइका का दिन बन गया है। ये खास कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका को बेहद खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है।

अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर करीना कपूर ने कमेंट के जरिए बताया है कि उन्होंने अर्जुन और मलाइका की ये खूबसूरत तस्वीर क्लिक की है। करीना ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन जी’। वहीं कई अन्य लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर मलाइका को बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा जाता है। इसके अलावा अब दोनों ही कई पोस्ट भी एकदूसरे के साथ शेयर करते रहते हैं। जिससे कि इनके रिश्ते पर भी मोहर लग चुकी हैं।