झांसी के किले में PM ने डिफेंस कॉरिडोर की रखी आधारशिला

# ## UP

(www.arya-tv.com)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झांसी में आयोजित ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ में शामिल हुए। यहां डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखी। उन्होंने सेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर सौंपा। अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर पार्क का शिलान्यास किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पूर्व छात्र संघ का शुभारंभ किया। संघ के पहले सदस्य भी बने। झांसी से पहले उन्होंने महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया।

डिजिटल कियोस्क लॉन्च किया 

पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय से भारत को दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीदार देशों में गिना जाता रहा है। आज देश का मंत्र है- मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड। आज हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ रही है। उन्होंने डिजिटल कियोस्क लॉन्च किया

जिससे देशवासी वॉर हीरोज को मोबाइल ऐप के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब हमें आजादी मिली। तब हमारे पास अवसर था। हमें तो अपने देश को सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाना था। यह हमारी जिम्मेदारी है। यही आजादी के अमृत काल में हमारा संकल्प और देश का लक्ष्य है।

 तो इतिहास कुछ और होता
पीएम ने कहा कि मेरे पीछे ये ऐतिहासिक झांसी का किला है। ये जीता जागता गवाह है कि भारत कभी कोई लड़ाई शौर्य और वीरता की कमी से नहीं हारा। रानी लक्ष्मीबाई के पास अंग्रेजों के बराबर संसाधन होते तो देश का आजादी का इतिहास कुछ और होता। हमारे सैनिक स्कूलों से रानी लक्ष्मीबाई जैसी बेटियां निकलेंगी। 33 स्कूलों में बेटियों के एडमिशन भी शुरू हो चुके हैं।

65 प्रतिशत हथियार भारत में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डीआरडीओ यूपी में स्टार्टअप को भी सहयोग कर रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल को बनाने के लिए यूपी को चुना गया है। पहले 65 से 70 प्रतिशत सैन्य हथियार विदेशों से खरीदे जा रहे थे। अब 65 प्रतिशत हथियार भारत में बन रहे हैं।

अब भारत 70 देशों में सैन्य हथियार निर्यात कर रहा है। यह बदलती सूरत है। विदेशी निर्भरता को खत्म किया जा रहा है। रक्षामंत्री ने गुरुनानक जयंती और रानी लक्ष्मीबाई जयंती एक साथ मनाए जाने का जिक्र किया। कहा कि झांसी में इस आयोजन के पीछे रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणा भी है।