‘द कश्मीर फाइल्स’ के नाम जुड़ा एक और खिताब, विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की ट्रॉफी की तस्वीर

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) 2022 की सबसे चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भारतीय टेलीविजन पुरस्कार 2022 में सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी बॉलीवुड ​फिल्म निर्माता विवेक रंजन ​अग्निहोत्री ने दी है।

​कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को इसी साल रिलीज किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खुब पसंद भी किया। वहीं, दूसरी तरफ इसे आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। इस फिल्म को हाल में आयोजित हुए भारतीय टेलीविजन पुरस्कार 2022 (ITA Awards 2022) में भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को यह अवॉर्ड मिलने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किए जा रहे ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए यह पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को समर्पित है।

बता दें अभी हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म ​फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड और इजरायली फिल्ममेकर नाव लैपिड ने इस फिल्म को वल्गर प्रोपेगेंडा बताया था। जिसपर जमकर विवाद भी हुआ था। नाव लैपित के विवादित बयान पर इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने उन्हें तगड़ी फटकार लगाते हुए लैपित के बयान की निंदा की और भारत से माफी भी मांगी थी।