पाकिस्तान के 5 स्टार होटल में अंजू नें किया डिनर

National

(www.arya-tv.com) भारत के अलवर जिले से पाकिस्तान के अपर दीर पहुंची अंजू और नसरुल्लाह की प्रेम कहानी वायरल है। दोनों के वीडियो शूट ने इस बात पर आग में घी का काम किया और ये बाद जंगल की आग की तरह फैलती गई।ये बात सिर्फ नसरुल्लाह के घर या फिर ऊपरी दीर में पर्यटक स्थल लोवारी टनल के सैर तक सीमित नहीं है, बल्कि हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस शूट के बाद ये दोनों कहां गए थे।

5 स्टार रेस्त्रां में डिनर

शूट के बाद अंजू और नसरुल्लाह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपर दीर के एक रेस्त्रां पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 1 से डेढ़ घंटे बिताए। जहां दोनों डिनर करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हमारा 5 स्टार रेस्त्रां है, अंजू और नसरुल्लाह ने खाना हमारे पास खाया था। उन्होंने कहा कि हमारे रेस्त्रां में हर देश से लोग आते हैं। अमेरीका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से लोग आते हैं और यहां के जायके का लुत्फ उठाते हैं, यहां स्टे करते हैं। हमने उनका स्वागत सत्कार किया, क्योंकि हम अच्छी HOSPITALITY के लिए जाने जाते हैं।

पहले तो पता नहीं था कि यही अंजू है

मालिक के मैनेजर ने बताया कि हमारे लिए वो एक सामान्य गेस्ट थी, क्योंकि हमें जानकारी नहीं थी, कि ये भारत से आईं अंजू हैं। हमारे पास कई देश से लोग आते हैं, तो हमारे लिए ये सामान्य गेस्ट थी। उन लोगों ने डिनर किया, वॉशरूम इस्तेमाल किया और लगभग 1 घंटे तक रुके थे। लेकिन बाद में जब मीडिया में देखा तब हमें पता लगा। सोशल मीडिया में फोटोज और वीडियोज के बाद पता लगा कि ये भारत से आई अंजू हैं। पहले पता होता तो हम भी वीडियोज और फोटोज लेते।

पहली बार कोई भारत से गेस्ट आए थे, सिक्योरिटी से घिरी थी अंजू

मीडिया में आने के बाद जब पता लगा कि ये अंजू हैं, तब हम भी हैरान थे। हमारे पास कई देशों से गेस्ट आते हैं, भारत से पहली बार कोई आया थां। हमने उनके ऑर्डर के 45 मिनट बाद खाना सर्व किया था।
अंजू ने खाया चिकन हांडी, चिकन मखनी और सींख कबाब। मैनेजर ने बताया कि इस दौरान अंजू और नसरुल्लाह ने चिकन की कई वैराइटीज ऑर्डर की थीं। उन लोगों ने चिकन हांडी, चिकन मखनी और सींख कबाब ऑर्डर किया थां।