‘मेरे गांव में रोड तक नहीं है…’, CM योगी के गांव में BJP के खिलाफ दिखा भयंकर आक्रोश

# ## National

(www.arya-tv.com) उत्तराखंड की गढ़वाल संसदीय सीट से बीजेपी ने अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया है। बलूनी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। गढ़वाल से प्रत्याशी बनने के बाद अनिल बलूनी इन दिनों डोर टू डोर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव, जो यमकेश्वर विधानसभा में पड़ता है, में प्रचार कर रहे थे। उनके साथ यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट भी मौजूद थीं। प्रचार के दौरान भाजपा की ही महिला कार्यकर्ता ने उनका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया।

‘गांव में अभी तक सड़क नहीं बनी है’

महिलाओं का कहना है कि उनके गांव में अभी भी सड़क नहीं पहुंच पाई है। बीमारी में मरीज को खाट के जरिये अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मजबूर रहते हैं, जबकि इसकी शिकायत विधायक से भी कर चुके हैं। महिलाओं ने कहा कि मोदी के नाम पर वोट मांगने आ रहे प्रत्याशियों को कोई ग्रामीण वोट नहीं देंगे।

अनिल बलूनी के मनाने पर भी नहीं मानीं महिलाएं

महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि प्रतिनिधियों को पहली बार क्षेत्र में देखा जा रहा है। इस तरह उन्हें वोट नहीं दिया जाएगा। वहीं, मामला बिगड़ता देख भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने महिलाओं को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने अनिल बलूनी की एक न सुनी। इसके बाद अनिल बलूनी को वहां से जाना पड़ा।

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में कितनी विधानसभी सीटें हैं?

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में 14 विधानसभा सीटें हैं। इसमें चमौली जिले की बद्रीनाथ, थराली, कर्मप्रयाग; रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ और रुद्रप्रयाग; टेहरी गढ़वाल की देवप्रयाग और नरेंद्रनगर; पौढ़ी गढ़वाल की यमकेश्वर, पौरी, श्रीनगर, चौबट्टखाई, लैंड्सडोने और कोटद्वार के साथ नैनीताल जिले की रामनाथ सीट शामिल है।

गढ़वाल से कौन सांसद हैं?

गढ़वाल से 2019 में तीरथ सिंह रावत को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के मनीष खंडूरी को हराया था। रावत को 5,06,980, जबकि खंडूरी को 2,04,311 वोट मिले।