Akhilesh Yadav पर है लाखों का कर्ज, पूर्व CM ने सौंपा संपत्ति का ब्यौरा, क्या है पत्नी डिंपल की नेट वर्थ?

# ## UP

(www.arya-tv.com) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सियासी मैदान में हैं। अखिलेश ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव का नामांकन दाखिल किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि अखिलेश यादव की कुल संपत्ति कितनी है?

चुनावी नामांकन में दी गई जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव के पास 5 करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस है और वो 25 लाख से ज्यादा का कैश रखते हैं। सपा सुप्रीमों की कुल संपत्ति 9 करोड़ से ज्यादा है। वहीं मैनपुरी से चुनाव लड़ रही अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी करोड़ों की मालकिन हैं। डिंपल यादव 3 करोड़ बैंक बैलेंस, 5 लाख कैश और 60 लाख के गहनों के साथ 5 करोड़ की कुल संपत्ति होल्ड करती हैं। इसके अलावा डिंपल यादव के पास 10 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है तो अखिलेश यादव की अचल संपत्ति की मार्किट वैल्यू 17 करोड़ रुपए है। बता दें कि अखिलेश यादव की सालाना इनकम 84 लाख रुपए है तो उन्होंने 74 लाख रुपए का कर्ज भी ले रखा है।