रक्त दान और युवा गौरव सम्मान के साथ मनाया गया अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का युवा सम्मेलन

Lucknow

(www.arya-tv.com)अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी व लखनऊ जनपद के अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश चंद तिवारी पूर्व विधायक, मुकेश शर्मा विधान परिषद सदस्य, महापौर संयुक्ता भाटिया, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, लखनऊ सचिव शैलेंद्र शुक्ला ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। युवा सम्मेलन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लखनऊ के चिकित्सकों के विशेष सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें नागरिकों का निशुल्क परीक्षण तथा दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा विभिन्न उपलब्धियां प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर युवा गौरव सम्मान से नवाजा गया।

राष्ट्रीय संयोजक कर्नल दयाशंकर दुबे ने अतिथियों का सम्मान किया तथा लोगों को विवेकानंद जी के सिद्धांतों पर आत्मसात करने का आग्रह किया सम्मेलन में संस्था संस्था के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, उपाध्यक्ष डी.एस. पांडे, रमाकांत पांडे, पूर्णिमा दीक्षित, राम कुमार चौबे, उप महामंत्री रामकृष्ण त्रिपाठी, संजू गिरी, अंजनी कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. मिश्रा, कोषाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, सुधीर चंद्र तिवारी, गिरजा शंकर त्रिपाठी, शशि मिश्रा, पंडित कुसुम शर्मा, अमित त्रिपाठी, नीलू मिश्रा, रितु तिवारी, नीलीमा त्रिपाठी, प्रभात शर्मा, राजीव शुक्ला, अर्जुन द्विवेदी, गौरव तिवारी, रमाशंकर बाजपेई, विकास मिश्रा, विभा बाजपेई, अवनीश कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार मिश्रा आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन लखनऊ जनपद के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश प्रकाश चौबे ने किया इसके बाद तहरीभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।