कांग्रेस की भारत बचाओं महारैली में शामिल होंगे आगरा के कार्यकर्ता

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) आगरा। रामलीला मैदान दिल्‍ली में हो रही कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए आगरा से भी पार्टी कार्यकर्ता रवाना हो गए हैं। शनिवार सुबह दर्जनों कांग्रेसी दिल्‍ली कूच कर गए। इससे पूर्व कई पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार रात को ही दिल्‍ली रवाना हो गए थे।

महारैली में जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस को एक-एक हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया था। बाह विधानसभा की चार बसें शुक्रवार रात आगरा से दिल्ली रवाना हुई थीं। शहर व देहात के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि हमें जो लक्ष्य मिला है, उसी के अनुरूप कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का शुक्रवार दोपहर लखनऊ जाते हुए कांग्रेसियों ने इनर ङ्क्षरग रोड फतेहाबाद टोल प्लाजा पर स्वागत किया। खत्री ने कहा कि योगी- मोदी सरकार के समय देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। देश का नौजवान भुखमरी व बेरोजगारी का शिकार है। महिलाएं अपने को असहाय व असुरक्षित महसूस कर रही हैं।