आगरा: नाबालिग लड़कियों को बुर्का पहनाकर अगवा कर रहा छह बच्चों का पिता, पुलिस ने बताया ये राज

Agra Zone UP

आगरा(www.arya-tv.com) न्यू आगरा क्षेत्र के अस्पताल के बाहर से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मेरठ और अलीगढ़ में दबिश दी। मगर, आरोपी हाथ नहीं आ सका है। किशोरी का भी पता नहीं चला है। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी की पत्नी और दो भाभियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उसका भाई भी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी छह बच्चों का पिता है। उसने तीसरी बार किशोरी का अपहरण किया है।

 आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर न्यू आगरा में रह रही थी। 23 फरवरी को दयालबाग स्थित एक अस्पताल से दवा लेने आई थी। तभी अचानक लापताहो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक उसे ले जाता नजर आया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद गांव निवासी मेहताब राणा के रूप में हुई। वह कंधे पर बैग टांगकर अस्पताल में आया। वह बाहर आया तो उसके साथ किशोरी थी। वह बुर्का पहने हुए थी। वह उसे लेकर जाता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *