152 जगहों पर बन गए मंदिर- मस्जिद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने तैयार की सूची

# ## Lucknow

(www.arya-tv.c0m)लखनऊ शहर में 152 सार्वजनिक जगह ऐसे है जहां पर धार्मिक स्थल बने हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में नगर निगम लखनऊ ने पिछले दिनों यह सूची तैयार की है। इसमें सभी आठ जोन का सर्वे किया गया है। नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इन जगहों पर मंदिर, मस्जिद, मजार और अन्य धार्मिक स्थल बन गए हैं। दरअसल, कोर्ट ने इसकी सूची तैयार करने का कहा था। इसके बाद अधिकारी हरकत में नजर आए।

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मामले जोन दो से निकले है। इसमें ऐशबाग, तालकटोरा, राजाजीपुरम, बुलाकी अड्‌डा जैसे इलाके शामिल है। इन इलाकों में 45 जगह ऐसे है, जहां सार्वजनिक स्थल पर लोगों ने मंदिर, मस्जिद और धार्मिक स्थल तैयार कर लिए है। इसके बाद सबसे ज्यादा निर्माण आशियाना, कानपुर रोड, तेलीबाग, रायबरेली रोड जैसे इलाके में हुआ है। यह इलाके जोन आठ में शामिल है। यहां 28 जगह चिन्हित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए सभी जोन में सिविल की टीम को लगाया गया था। उसके अलावा जोनल अधिकारी से भी जल्द से जल्द डेटा उपलब्ध कराने को कहा गया था।

2009 में शुरू हुई थी पहल

ऐसे स्थलों का पता लगाने के लिए साल 2009 से पहल की जा रही है। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रदेश के मुख्य सचिव को आदेश दिया था कि आप अपने – अपने प्रदेश में इसकी जानकारी करे। तब सुप्रीम कोर्ट ने भारत संघ बनाम गुजरात मामले में 7 सितंबर 2009 को आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च का निर्माण नहीं हो सकता है।

किस जोन में कितने निर्माण

जोन एक 24
जोन दो 45
जोन तीन नौ
जोन चार 14
जोन पांच 7
जोन -छह 12
जोन सात 13
जोन आठ 28