तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचला, फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे घर

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com)  बरेली के फतेहगंज वेस्ट वेस्टइलाके में बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। सूचना पर रात में फतेहगंज वेस्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दोनों युवकों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकाें की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

फैक्ट्री में काम करते थे दोनों युवक

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सुरलापुर निवासी प्रमोद (25 साल) पुत्र विशेष गंगवार फैक्ट्री में काम करता था। इसी गांव का रहने वाला बंटी (35 साल) पुत्र इंद्रसेन भी फैक्ट्री में काम करता था। बृहस्पतिवार रात दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पश्चिमी थाना क्षेत्र में टूलिया पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सिर में चोट लगने से हुई मौत

दोनों युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पर डायल 112 और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस और दोनों को अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की बाइक के आधार पर पुलिस ने पहचान की। जिसके बाद रात में परिजन भी पहुंच गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। मौके पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। जिससे माना जा रहा है कि बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था।

थाना प्रभारी फतेहगंज वेस्ट का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम् कराया जा रहा है। जिस वाहन से हादसा हुआ है उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। रात में जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां अंधेरा रहता है। सूचना के तत्काल एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल लाया गया।