वंदे भारत ट्रेन में क्षेत्र के अनुसार मिलेगा खाना:हर दिन के लिए तैयार किया है अलग मेन्यू

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) भोपाल से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 2 अप्रैल से ट्रेन का यात्रियों के लिए संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आईआरसीटीसी ने वंदे भारत ट्रेन के लिए मेन्यू को फाइनल कर दिया है। भोपाल से नई दिल्ली जाते समय खाने में सिर्फ ब्रेकफस्ट और मिलेगा, इसके अलावा नई दिल्ली से वापसी में हाई-टी और डिनर यात्रियों को दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मेन्यु को रीजन के अनुसार डिशेज को जोड़ा गया है। इसमें मेथी, अजवाइन के पराठे से लेकर कचौड़ी तक होंगी।

हर दिन मिलेगा अलग खाना
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मेन्यू को अप्रूव कर दिया गया है। मेन्यू को ईसी और सीसी क्लास के अनुसार बनाया गया है। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के खाने रहेंगे। इसमें 6 दिन (रविवार से शुक्रवार) तक लंच, डिनर और हाई-टी के लिए अलग अलग खान-पान की वस्तुओं को शामिल किया गया है। वंदे भारत ट्रेन में खाने पीने की वस्तुओं में कई कई तरह की सीजनल वेज भी शामिल हैं।

हर कोच में पेंट्री के लिए अलग इंतजाम
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के हर कोच में अलग अलग पेंट्री का इंतजाम रहेगा। इसमें रेलवे स्टॉफ के लिए कई तरह के किचन उपकरणों के अलावा माइक्रोवव एवं अन्य सुविधाएं दी गईं हैं। जिससे की हर कोच में यात्रियों को समय पर खाने पीने की वस्तुएं मिल सकें।

ऐसा रहेगा मेन्यू
मॉर्निंग टी :
 चाय, काफी, ग्रीन टी, लेमन टी, के अलावा ओट्स, गर्म एवं ठंडा दूध और मल्टीग्रेन बिस्किट शामिल रहेंगे।
ब्रेकफास्ट वेज : रागी बाखरी, उपमा, राइस इडली,
ब्रेकफास्ट नानवेज : मसाला ऑमलेट, चीज ऑमलेट, स्क्रेम्बल ऑमलेट, एग भुरजी फ्राइड एग।
लंच – दाल, पनीर, सीजनल वेज और नॉनवेज में चिकन में बटर चिकन, चिकन टिक्का मसाला आदि सर्व किया जाएगा। हर दिन के अनुसार मेन्यू अलग होगा।
इवनिंग हाईटी

आलू बड़ा, मूंग दाल कचौड़ी, साबूदाना वड़ा, समोसे के अलावा सेंडविच, नारियल पानी, फ्रूट, चाय कॉफी, गजक और मावा बाटी आदि रहेगी।
डिनर: कलोंजी अजवाइन और मेथी के पराठे के अलावा रोटी शामिल रहेगी। अलग अलग दिनों में अलग अलग प्रकार की दालें जैसी येलो दाल, दाल मखनी, दाल तड़का आदि और सीजनल वेज और नॉनवेज में कई डिशेज में चिकन की डिशेज शामिल रहेंगी।