- सरोजनीनगर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा कानून का ज्ञान हो सबके लिए अनिवार्य
- अपराध रोकने के लिए दंड ही नहीं जागरूकता भी जरुरी – डॉ. राजेश्वर सिंह
- लाँ की पढाई को इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए SC में डाली है PIL – डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए एक कक्ष के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख की राशि प्रदान करने और वाटर कूलर तथा आरओ लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक ने कहा यह कक्ष स्टेट ऑफ़ आर्ट के रूप में स्थापित हो, इसके लिए कक्ष में कंप्यूटर और इन्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाकर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जायेगी।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वकालत एक पेशा नहीं बल्कि सेवा भाव है, समाज को सुदृढ़ करने और संविधान की रक्षा करने का मिशन है। जब कोई राज्य भी आतातायी हो जाता है तब एक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य के विरुद्ध अधिवक्ता ही खड़ा होता है। डॉ. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं सरोजनीनगर के जनप्रतिनिधि के रूप में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सरोजनीनगर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने पर ख़ुशी व्यक्त की।
विधायक ने आगे जोड़ा अपराध पर नियंत्रण के लिए दंड सर्वोयुक्त समाधान नहीं है, नागरिकों को मोटर वेहिकल एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, कॉपीराईट एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता के सामान्य प्रावधानों का ज्ञान होने से भी अपराध पर नियंत्रण संभव है। डॉ. सिंह ने आगे कहा इंटरमीडिएट स्तर पर प्रत्येक छात्र के लिए कानून की पढ़ाई को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की है, राज्य सरकार एवं केन्द्रीय कानून मंत्री को पत्र भी लिखा है। डॉ. सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा विगत वर्ष सरोजनीनगर बार एसोसिएशन में सड़क निर्माण व अन्य सुविधाओं हेतु 10 लाख की राशि उपलब्ध कराई गयी थी, सरोजनीनगर परिवार के अधिवक्ताओं के लिए, उन्हें हर सुविधा – संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वे स्वयं और उनका कार्यालय 24 घंटे सक्रिय हैं।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, राकेश कुमार सिंह, जी. एन. शुक्ला, जानकी शरण पाण्डेय, रमेश तिवारी, बृजभान सिंह ‘भानू’, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, कृष्ण प्रताप शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, टुन्नू शुक्ला, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री राम लखन यादव तथा सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री गोविन्द प्रताप शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ओ. पी. सिंह, संजय तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री समरसेन, खुर्शीद अहमद, विवेक कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, अविनाश ओझा, धर्मेन्द्र तिवारी, ललित नारायण, संजीव कुमार, गुलवीर, ललित मोहन, अनिल कुमार, सुरेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।