बुद्धेश्वर मंदिर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति:महापौर संयुक्ता भाटिया

Lucknow

(www.arya-tv.com)महापौर संयुक्ता भाटिया ने बुद्धेश्वर मंदिर में लगने वाली चिरंजीवी भगवान परशुराम की प्रतिमा के स्थल का निरीक्षण किया। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया सायं 04:30 बजे शिलान्यास करेंगी।

महापौर ने बताया कि बहुत पहले ही चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की प्रतिमा लगाया जाना प्रस्तावित है जिसकी पेडेस्टल, छत एवं अन्य निर्माण कार्य का टेण्डर विधिक कार्यवाही आदि पूर्व हो चुकी है। जिसका कार्य कल से प्रारंभ हो जाएगा। 8 फ़ीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसके पश्चात भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ अवर अभियंता राजेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल, अजय तिवारी, बुद्धेस्वर विकास महासभा के संरक्षक रामशंकर राजपूत सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *