दिल्ली प्रेस द्वारा राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ किसानों के सम्मान में भव्य आयोजन

Lucknow

आर्य टीवी के विशेष संवाददाता विशाल सक्सेना की स्पेशल रिपोर्ट

  • दिल्ली प्रेस द्वारा राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ किसानों के सम्मान में भव्य आयोजन
  • राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की किसानों की हौसला अफजाई
Vishal Saxena

हिंदुस्तान हमेशा से ही कृषि प्रधान देश रहा है और कृषि की प्राथमिकता का होना देश में मंदी नहीं आने का कारण बनता है एवं आज भी देश की आबादी का बड़ा हिस्सा गावों में रहता है और खेती ही उसकी आजीविका का साधन है। लेकिन अब वह सूखे की मार बेहाल है। रोज़मर्रा की ज़रूरतों ने लोगों को इस कदर मजबूर किया है कि लोग शहरों की तरफ भी भागे चले आ रहे हैं। गांव से शहर जिस उम्मीद में आता वो तो नहीं मिलता, उपेक्षा ज़रूर मिलती है।

किसानों के हित में, उनके सम्मान में एवं उनके हौसलों को बुलंद करने हेतु दिल्ली प्रेस: फॉर्म एंड फूड पत्रिका के कार्यकारी प्रशासक  अनंतनाथ ने बड़ी पहल करते हुए कृषि सम्मान अवार्ड का आयोजन लखनऊ की संगीत नाटक अकादमी में 17 अक्टूबर 2024 को किया जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से 200 से ज्यादा किसान शामिल हुए, जिसमें नई तकनीक और कृषि के उन्नत तरीकों पर चर्चा हुई और लगभग 40 किसानों को फार्म एंड फूड कृषि सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 अनंतनाथ ने किसानों की मनोबल को बढ़ाते हुए कहा:

स्वेद, रक्त से सींचकर , खेती करे किसान । गर्मी, पावस, शरद में , पाये कष्ट तमाम । कह आराम हराम है ,श्रम को पूजा मान । खा – पी सोता चैन से , पूरा हिन्दुस्तान।

उन्होंने किसानों को देश की बैकबोन बताते हुए कहा कि वह किसानों के हित में कार्य करते रहेंगे और एवं इसी तरह उनके सम्मान के लिए अन्य प्रदेशों में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे ताकि देश में कृषि के प्रति किसानों की जागरूकता बनी रहे।

कृषि के क्षेत्र में जागरूकता बनी रहे इसके लिए  अनंतनाथ अपनी पत्रिका फॉर्म एंड फूड के माध्यम से जैविक खेती, उन्नत तकनीक, उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र, डेयरी एवं पशुपालक, उत्कृष्ट गन्ना उत्पादक किसान, कृषि वैज्ञानिक खेती में मशीनीकरण एवं उनसे जुड़ी हुई तमाम जानकारियां किसानों तक पहुंचाते रहते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने सम्मानित किसानों को बधाई देते हुए कहा की फार्म एंड फ़ूड पत्रिका कि इस पहल को एक सराहनीय कदम मानता हूं, कृषि के श्रेत्र में बड़ी संभावना है और कृषि व्यापार आज सिर्फ देश तक ही नहीं बल्कि देश दुनिया तक फैला हुआ है, देश के किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ नई और उन्नत तकनीक भी अपनानी चाहिए जिससे किसानों का विकास भी हो सके और देश का भी।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर पूजा गौड़, डॉ. हिरेशा वर्मा, वंदना सिंह, कर्नल हरिश्चंद्र सिंह, राम मूर्ति मिश्र, अचल मिश्र, मिलन शर्मा, अरविंद सिंह सहित खेती में खास करने वाले किसान भी शामिल रहे। इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे, कृषि विज्ञान केंद्र कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि संस्थाओं के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए उनको सम्मानित किया।