आर्यकुल कॉलेज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित हुई

Lucknow

लखनऊ के बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के तत्वाधान में आर्यकुल कॉलेज ऑफ़ फॉर्मेसी एंड रिसर्च, आर्यकुल कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन तथा आर्यकुल कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की जंयती के अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ के प्रतिभाग किया तथा अपने अपने ज्ञान का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में अभिनव मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक महोदय ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के विषय में अपने विचार साझा करते हुए बताया कि हमें डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए किस तरह एक सामान्य परिवार में जन्मे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आकाश की ऊँचाईयों तक पहुंचे। ना केवल देश बल्कि विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनायीं। एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार युवाओं में सकारात्मकता का संचार करने का कार्य करते हैं। एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन और उनके विचार, युवाओं के लिए एक ऐसा प्रेरणास्त्रोत है जो उनका मार्गदर्शन करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर भारत के एक महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के संघर्षों और परिश्रम ने भारत की उन्नति में मुख्य भूमिका निभाई है। हम सभी को डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों को पढ़ने से एक नई प्रेरणा मिलती है

डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने शिक्षकों के विषय में कहा कि शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा। की जयंती के अवसर पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रणव पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस सी तिवारी, फार्मेसी एवं रिसर्च विभाग के विभागाध्यक्ष बी के सिंह , प्रियंका केशरवानी ,ममता पांडेय, डॉ स्नेहा सिंह, दीपिका कुमारी, रॉनी बिस्वास, वर्तिका सिंह, स्वेता मिश्रा , आस्था तिवारी , निकिता गुप्ता, रुकसार बानो, सदब, अंशिका मौर्य , तान्या, इंद्रदेव पाण्डेय, डॉ राहुल शर्मा , डॉ गौरव मिश्रा ,राजेश मौर्य, डॉ अनिल त्रिपाठी, डॉ अब्दुल रब खान , दीप्ति सिंह , विनीता दीक्षित, आकांशा सैनी ,डॉ रेखा सिंह , माधुरी शुक्ला, मोहिनी सिंह अन्य शिक्षणगण व स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस फार्मेसी एवं रिसर्च विभाग के उपनिदेशक डॉ आदित्य सिंह आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के शिक्षा,प्रबंधन व जनसंचार की उपनिदेशिका डॉ अंकिता अग्रवाल आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रणव पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस सी तिवारी, फार्मेसी एवं रिसर्च विभाग के विभागाध्यक्ष बी के सिंह , डॉ स्नेहा सिंह, डॉ राहुल शर्मा, ममता पांडेय,प्रियंका केशरवानी, आस्था तिवारी, इंद्रदेव पाण्डेय , दीपिका कुमारी, रुकसार बानो, स्वर्णिम श्रीवास्तव ,रॉनी बिस्वास,संगीता चौहान, सदब ,वर्तिका सिंह, स्वेता मिश्रा, निकिता गुप्ता , डॉ गौरव मिश्रा ,राजेश मौर्य, डॉ अनिल त्रिपाठी, डॉ अब्दुल रब खान , दीप्ति सिंह , विनीता दीक्षित, डॉ रेखा सिंह , माधुरी शुक्ला, मोहिनी सिंह , देवेन्द्र सिंह , अभिषेक राय व सुनील श्रीवास्तव अन्य शिक्षणगण व स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे |