भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने देखा लाइव प्रसारण

## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) भारतीय जनता पार्टी के 42वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्तोओं को संबोधित कर रहे थे। जिसका लाइव प्रसारण लावड़ में कार्यकर्ताओं ने देखा और जमकर सराहना की।

लावड़ मैन मार्किट में लावड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा गया। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। देश के युवा अब ये समझने लगे हैं कि किस तरह परिवारवादी लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाली ये पार्टियां, संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं को भी कुछ नहीं समझतीं।

ये महासंघर्ष तब तक चलेगा, जब तक लोकतंत्र विरोधी ताकतों को हम परास्त नहीं कर देते। पीएम मोदी ने कहा कि कमलपुष्प को आप जितनी बार पढ़ेंगे, आपको हर जीवनगाथा से एक नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलेगा। इतना सुनते ही कार्यकर्ताओं की तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिली। इस दौरान पंडित चंद्रकांत शर्मा, अनिल फौजी, यादराम जाटव, मौहन सैनी, रामानंद बिल्टोरिया आदि मौजूद रहे।