आज लखनऊ में निकलेगी सबसे तेज धूप, पारा जा सकता है 39 डिग्री के पार

# ## Environment

(www.arya-tv.com) प्रदेश में दिन–ब–दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। बुधवार को कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा में दिन का पारा 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। नजीबाबाद में दिन के पारे में सर्वाधिक 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। इसके विपरीत मंगलवार रात को कहीं गर्मी, तो कहीं ठंड़ रही। लखीमपुर खीरी में रात को सबसे अधिक गर्मी रही और न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं फतेहगढ़ व मुजफ्फरनगर में रात को गुलाबी ठंड़ रही और न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड़ हुआ। मौसम विभाग ने आज से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के कई जिलों में मौसम रहेगा सूखा
मौसम केन्द्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश में सबसे तेज धूप लखनऊ में निकलेगी। यहां दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा सकता है, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जतायी जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सूखा रहेगा। मौसम के जानकारों के मुताबिक बृहस्पतिवार से लखनऊ में तेज हवा के भी चलने के आसार हैं।

अगले दो दिनों में बदलेगा मौसम
लखनऊ में 26 मार्च को 29 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तपिश वाली हवा, जबकि 24 व 25 को 18 से 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सेपारा हवा चलने की उम्मीद जतायी जा रही है। बुधवार को लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप निकली व दोपहर 12 बजे अधिकतम पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। राजधानी में मंगलवार रात को गर्मी से थोड़़ी राहत रही व न्यूनतम पारा 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।
कानपुर में बुधवार को अधिकतम पारा 38.1 डिग्री, वाराणसी में 38.2 डिग्री व प्रयागराज में 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ। नजीबाबाद में दिन का पारा 36 डिग्री रिकार्ड़ हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। लखीमपुर खीरी में मंगलवार रात को न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। इसके विपरीत फतेहगढ़ में रात का तापमान 15.7 डिग्री व मुजफ्फरनगर में 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ हुआ।