(www.arya-tv.com) टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को क्रेजी कर रही हैं। संजीदा इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनीं जाती हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन संजीदा अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। फैंस को भी संजीदा के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच संजीदा ने अपनी बेदह ही हॉट तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह फ्रंट ओपन ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आ रहीं थीं। इस दौरान संजीदा ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं संजीदा अपने बालों को पीछे करते हुए दिख रहीं थीं। उनका इस बोल्ड वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। इस वीडियो में संजीदा मेकअप रुम में दिखाई दे रही हैं। वहीं अबतक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस ने संजीदा की जमकर तारीफ की थी।