(www.arya-tv.com) कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में डेंगू और ज़ीका वायरस के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अभी तक ज़ीका वायरस के 105 मामले सामने आए हैं। ज़ीका वायरस संक्रमण एडीज़ जीन से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इसके साथ ही ज़ीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला से उसके नवजात बच्चे में, वायरस से संक्रमित शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज़ बुखार, सिर दर्द, त्वचा पर रैशेज़, आंख लाल होना (कंजक्टिवाइटिस) और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। वहीं, ये लक्षण दिखने में 3-12 दिनों तक का समय लग जाता है।
ज़ीका वायरस से कैसे बचा जा सकता है?
1. अगर कोई पुरुष या महिला ऐसी जगह रहते हैं, जहां ज़ीका वायरस संक्रमण फैला हुआ है, तो उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। खासतौर पर ऐसी जगह पुरुषों को गर्भवती महिला से भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
2. अगर महिला गर्भवती है, तो उन जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां ज़ीका वायरस फैला हुआ है। इसमें रोग नियंत्रण और बचाव केंद्र भी शामिल हैं।
3. अगर जांच में ज़ीका वायरस की पुष्टि होती है तो पूरा इलाज कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही आपकी जान ले सकती है।