जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे सीएम धामी, कही ये बात

International

(www.arya-tv.com) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचे। जहां  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिंह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वह शुक्रवार को श्रीनगर में रहे। यहां उनके स्वागत में जन आशीर्वाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर पंच पीपल से पांच किमी बाईपास मोटर मार्ग बनाने और सतपुली व सयुंसी में झील बनाने की घोषणा भी की। धामी ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइन भूमिगत की जाएगी।

कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे सीएम
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचे। जहां  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुकेश सिंह कोली, विनोद कंडारी, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिसके बाद जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंन कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बस अड्डा श्रीनगर में पार्किंग का शिलान्यास और विशलड पम्पिंग पेयजल योजना व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की। धामीी शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे।

भाजपा सरकार में जनता बढ़ती महंगाई से परेशान: प्रीतम 
वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। जबकि सबका साथ सबका विकास के वादे पर भी सरकार खरी नहीं उतर पाई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा एवं चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही घोषणाएं सरकार की नीति और नियत को दर्शा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई महंगाई बढ़ती चली गई। उपनल कर्मचारियों से लेकर पंचायती राज कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, बेसिक शिक्षक, सचिवालय संघ के कर्मचारी आदि अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश को धरना प्रदेश बना दिया है।